download 1 5 - पीएम मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव।

पीएम मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
पीएम मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव।
download 1 6 - पीएम मोदी 21 जनवरी को ही अयोध्या पहुंच सकते हैं, खराब मौसम के चलते शेड्यूल में बदलाव।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले यानी 21 जनवरी को अयोध्या पहुंच सकते हैं। इसकी वजह प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त और मौसम बताया गया है। दरअसल, सुबह के वक्त घना कोहरा छाया रहता है। इससे फ्लाइट लैंडिंग में मुश्किल आ सकती है। इसलिए, पीएम का एक दिन पहले आने का कार्यक्रम बन रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के लिए पीएम को सुबह 11 बजे तक हर हाल में श्रीरामजन्मभूमि परिसर पहुंचना है। इसको देखते हुए पीएम 21 जनवरी की शाम 5 बजे तक अयोध्या पहुंच सकते हैं। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
22 जनवरी की सुबह पीएम मोदी सरयू में स्नान कर सकते हैं। इसके बाद घाट से 200 मीटर दूर स्थित नागेश्वरनाथ महादेव का अभिषेक कर सकते हैं। घाट से नागेश्वर महादेव तक पीएम पैदल जा सकते हैं। नागेश्वर महादेव से राम मंदिर की दूरी करीब 2 किलोमीटर है। कार्यक्रम कुछ ऐसा भी बन रहा है कि सरयू का जल लेकर नागेश्वर मंदिर से राम मंदिर तक पीएम पैदल यात्रा भी कर सकते हैं। इसके साथ ही मां सीता की कुलदेवी (छोटी देवकाली) मंदिर में भी पूजा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *