सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार।

पिता-पुत्र की हत्या करने वाला अजय यादव का मजिस्ट्रेट की निगरानी में हुआ अंतिम संस्कार।

सुल्तानपुर।

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के कूरेभार थाना क्षेत्र में पिता और पुत्र का हत्यारा अजय यादव ने मंगलवार शाम को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने बुधवार शाम पोस्टमॉर्टम कराया। उसके बाद शहर स्थित हथियानाला घाट पर उसका अंतिम संस्कार मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया है। इस दौरान पूरे घाट पर पुलिस बल मुस्तैद रहा।

कूरेभार थाना अंतर्गत सहरी गांव निवासी अजय यादव (40) वर्ष (पुत्र) काशीराम यादव ने मंगलवार शाम 7 बजे अपने ही घर में पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। ग्रामीणो ने बताया कि पुलिस उसे रोकती रही, लेकिन उसने सुसाइड कर ही लिया। उसे सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बुधवार अपराह्न 3 बजे के बाद एसओ कूरेभार रविंद्र सिंह और एसओ गोसाईंगंज राम आशीष तिवारी शव लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उसके बाद डॉ. एएन तिवारी और डॉ. आफताब रजा की संयुक्त टीम ने पोस्टमॉर्टम किया। जहां उसके सिर में राइट टू लेफ्ट के एंगल से गोली मारी गई थी। उसने 9 एमएम पिस्टल से फायर किया था। शाम करीब 6:15 बजे शव नगर स्थित हथिया घाट पर उसका शव पहुंचा। शाम 7 बजे अंतिम संस्कार किया गया।

यहां पर बल्दीराय तहसीलदार अरविन्द तिवारी, सीओ सिटी प्रशांत सिंह और नगर कोतवाल धीरज कुमार मौजूद थे। घाट पर अजय के बड़े बेटे अभय यादव ने मुखाग्नि दी। अजय का छोटा बेटा आदित्य यादव भी यहां मौजूद था। दोनों अपने मौसा के साथ घाट पर आए थे।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216