अयोध्या उत्तर प्रदेश

पारस पांडेय अध्यक्ष व विपिन मिश्रा बने मंत्री, बार एसोसिएशन का चुनाव।

पारस पांडेय अध्यक्ष व विपिन मिश्रा बने मंत्री, बार एसोसिएशन का चुनाव।

अयोध्या।

अयोध्या बार एसोसिएशन के सभी पदों की मतगणना बुधवार को कचेहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में समाप्त हो गई। इसमें अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय और मंत्री पद पर विपिन कुमार मिश्रा ने विजय हासिल की है। कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना सिंह व उपाध्यक्ष पद पर केशव राम वर्मा निर्वाचित हुए हैं। जीते हुए सभी पदाधिकारियों की आधिकारिक निर्वाचन की घोषणा गुरुवार को दोपहर 1:30 बजे अधिवक्ता संघ की बैठक में की जाएगी।

रिटर्निंग अफसर शैलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि बार एसोसिएशन अयोध्या के 10 पदों के लिए छह नवंबर को मतदान हुआ था। इसमें 2338 में से 2054 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर पारस नाथ पांडेय ने 771 मत पाकर अपने प्रतिद्वंदी सूर्यभान वर्मा को 131 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर केशव राम वर्मा ने 822 मत पाकर 357 मतों से जीत हासिल की। रनर रहे गोपाल कुमार उपाध्याय को 465 मत मिले। इसके अलावा योगेंद्र कुमार दुबे को 316 व सुरेंद्र कुमार सिंह को 371 मत मिले। मंत्री पद के लिए विपिन कुमार मिश्रा 616 मत पाकर विजयी रहे। उन्होंने गिरीश तिवारी को 222 मतों से पराजित किया।

कोषाध्यक्ष पद पर मुन्ना सिंह ने 977 मत पाकर 70 मतों के अंतर से जीत हासिल की रनर रहे वीरेंद्र कुमार मिश्रा को 907 मत मिले। संपूर्ण मतगणना की कार्यवाही की वीडियो ग्राफी कराई गई। क्षेत्राधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह पुलिसकर्मियों के साथ डटे रहे।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216