
अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का शनिवार को पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। दिल्ली से इंडिगो की पहली फ्लाइट 97 यात्रियों को लेकर अयोध्या पहुंची। इस फ्लाइट के कैप्टन ने अनोखे अंदाज में यात्रियों का स्वागत किया।
फ्लाइट कैप्टन आशुतोष शेखर ने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए यात्रियों का स्वागत काफी जोशीले अंदाज में किया। कैप्टन ने कहा- ये हमारे लिए गर्व की बात है। इसके साथ ही लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरे यात्रियों ने कहा कि ये सफर जिंदगी भर उन्हें याद रहेगा।
फ्लाइट से अयोध्या आने वाली एक यात्री नेहा भारद्वाज ने बताया कि लाइफ में मेरा इस तरह का पहला एक्सपीरिएंस है। मेरे पति यहीं के रहने वाले हैं। लेकिन आज पहली बार फ्लाइट से आने पर इतनी खुशी हुई है। डेढ़ घंटे की यात्रा में हम लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्री राम का नाम लेते हुए आए हैं। मैं बहुत लकी फील कर रही हूं कि पहली फ्लाइट में हम लोग बैठकर आए हैं।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More