
पहलगाम की घटना के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या कश्मीर के पहलगाम में आतंकी घटना का गुस्सा जिले में दिखाई दिया। बुधवार को जिले के प्रमुख व्यापारिक केन्द्र चौक में व्यापारियों ने एकजुट होकर इस नृशंस घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानों को आंशिक रूप से बंद कर संवेदनाएं प्रकट कीं व आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। चौक में प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकवाद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी किया। केन्द्र सरकार से आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक लड़ाई छेड़ने का आह्वान किया। काश्मीर की घटना से लोग आक्रोशित नजर आ रहे थे।
व्यापारी नेता अविआनंद ने कहा कि हमारा देश शांति प्रिय देश रहा है। युद्ध को टालता रहा है। कब तक इसको टाला जा सकता है। एक न एक दिन आना है, आमने सामने दोनों देश होंगे। जब कल आना है तो आज आ जाए ज्यादा बेहतर होगा। एक व्यापारी ने कहा कि घटना दुखदायक है। आतंकवादियों को 24 घंटे में मार दिया जाय, यह हमारी मांग है। आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More