
परिवार पर दबंगों का हमला,बच्चों के खेलने को लेकर हुआ था विवाद, मुकदमा दर्ज।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर दबंगों ने हमला किया है। घटना बीते 15 अप्रैल की है। बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा खजुराहट पूरे नेवली के रहने वाले अबरार अहमद के बच्चे दोपहर लगभग करीब 2:30 बजे आम के पेड़ के नीचे बैठे थे। गांव के नजीर ने वहां आकर बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जब अबरार ने इसका विरोध किया तो मामला बढ़ गया। नजीर अहमद, इकरार अहमद, सैरुल निशा और राहिन उनके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। फिर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।
इस हमले में अबरार का हाथ टूट गया। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए।
कोतवाली के इंस्पेक्टर लालचंद सरोज के अनुसार मामले में 22 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More