पत्नी से परेशान होकर युवक ने खुद को लगाई आग, 5 दिन बाद मौत।

हैदरगंज_अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के कोंछा गांव में एक युवक की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। धर्मेंद्र मौर्य ने पारिवारिक विवाद के चलते 5 अगस्त को खुद को आग लगा ली थी। पांच दिन के इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। हैदरगंज पुलिस ने देर शाम मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र की शादी 3 दिसंबर 2024 को न्यूना पूरब गांव की ज्ञानती मौर्या से हुई थी। 5 अगस्त 2025 को दोपहर करीब 12 बजे ज्ञानती अपने भाई हरिशंकर के साथ कीमती सामान और नकदी लेकर मायके चली गई। इसी दिन शाम को धर्मेंद्र अपनी ससुराल गए। शाम करीब 6 बजे उनके ससुर रुद्र प्रसाद मौर्य ने धर्मेंद्र के बड़े भाई दिनेश को फोन कर सूचित किया कि धर्मेंद्र ने खुद को आग लगा ली है। घायल धर्मेंद्र को पहले सीएचसी ले जाया गया। फिर दर्शन नगर मेडिकल कॉलेज और वहां से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हैदरगंज पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।