बाराबंकी जिले में शुक्रवार को खौफनाक घटना सामने आई। पत्नी की हत्या के बाद उसकी कटी हुई गर्दन हाथ में झुलाते हुए हत्यारोपी पति बेखौफ होकर चल रहा था। दूसरे हाथ से हत्या मे इस्तेमाल खून से सना हुआ बांका लहराता हुए राहगीरों को दिखा रहा था। यह मंजर देख कई राहगीर गश खाकर गिर गए। आरोपी पति थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि पत्नी के अवैध संबंध से परेशान था, इसलिए उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मामला फतेहपुर कोतवाली की इसरौली चौकी के बसरा गांव का है। यहां का निवासी अनिल कनौजिया राजगीर का काम करता था। वह पत्नी के अवैध संबंधों को लेकर नाराज था। इसको लेकर कई बार विवाद भी हुआ। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अनिल ने पत्नी बंदना 26 का बांके से गला काटकर हत्या कर दी।
उसके बाद सिर को धड़ से अलग कर एक हाथ में कटा सिर और दूसरे हाथ में बांका लेकर इसरौली चौकी पहुंचा l जिसे देख पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उच्चाधिकारियों को सूचना देने के साथ जांच शुरू की। एएसपी उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया पत्नी के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जांच की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More