images 4 1 - पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला।

पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला।

अयोध्या आस-पास

पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला।

images 4 1 - पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला।

अयोध्या। 

पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला हुआ ,घटना के बाद सपा नेताओं का जिला चिकित्सालय में जमावड़ा लग गया और प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। मारपीट में सपा नेता लीलावती कुशवाहा, आस्था कुशवाहा व अलका कुशवाहा को चोट आयी है। लीलावती कुशवाहा व उनकी बेटी अलका कुशवाहा की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरो ने उन्हे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। लीलावती कुशवाहा की बेटी एडवोकेट आस्था कुशवाहा ने बताया कि इस विवाद से हमारा कोई मतलब नहीं था। हम लोग छत से विवाद देख रहे थे। विवाद बढ़ा तो नीचे आये और बात करने लगे। इतने में एक पक्ष ने हमला बोल दिया। लाठी डंडो से खूब पिटाई की गयी। 

images 5 1 - पड़ोसियो का विवाद सुलझाने गयी पूर्व सपा एमएलसी लीलावती कुशवाहा पर हमला।

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने बताया कि लीलावती कुशवाहा सपा महिला सभा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रही है। पड़ोसियों के विवाद में वह गयी थी। जहां उनके साथ मारपीट की गई। मौके पर पहुंचकर सपा विधायक अभय सिंह, सपा नेता राघवेन्द्र प्रताप सिंह अनूप ने लीलावती कुशवाहा का हालचाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *