
अयोध्या सर्किट हाउस में ठहरे न्यायमूर्ति नीरज तिवारी को समय से इलाज न मिल पाने के मामले में सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने विलंब से पहुंचे फिजिशियन से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनकी चरित्र पंजिका में प्रतिकूल प्रविष्टि देने व वीआईपी गतिविधियों को देखते हुए रोज एक चिकित्सक की इमरजेंसी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक को सीएमओ डॉ. संजय जैन ने लिखा कि न्यायमूर्ति नीरज तिवारी के सीने में दर्द होने पर मेडिकल टीम को से 20 मिनट में पहुंचना था, लेकिन सिर्फ ईसीजी टेक्नीशियन को भेजा गया।
दोबारा फोन करने पर फिजिशियन डॉ. प्रशांत द्विवेदी बिना किसी चिकित्सीय उपकरण के पहुंचे। उन्होंने बीमारी समझ में न आने की बात कहकर प्राथमिक उपचार भी नहीं किया। न्यायमूर्ति की नाराजगी पर श्रीराम चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों को बुलाकर इलाज कराया गया। यह कृत्य शर्मनाक व खेदजनक है। सीएमओ ने इमरजेंसी कॉल आने पर 15 मिनट के अंदर पहुंचने के लिए निर्देशित किया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More