नौकरी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार।
अयोध्या
अयोध्या जिले में नौकरी का झांसा देकर दलित युवती से दुष्कर्म करने वाला अश्वनी दुबे गिरफ्तार। गंजा मोड़ से कोतवाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार। सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह के निर्देश में हुई गिरफ्तारी। इनायत नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली है युवती। इनायत नगर थाना क्षेत्र के कहुआ का रहने वाला है अश्विनी कुमार दुबे पुत्र अरुण कुमार। मौजूदा समय में युवती फैजाबाद में रहती है, फैजाबाद शहर में की सारी घटना। अश्वनी पर युवती से नौकरी के नाम पर 1 लाख दस हजार ठगी करने का भी है आरोप।
सीओ सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह ने की पूरी मामले की पुष्टि।