ना के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही छात्रा को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंदा।
पूराकलंदर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना अंतर्गत मसौधा- सोहावल तहसील मार्ग पर गौहनिया गांव के पास शुक्रवार को नाना के अंतिम संस्कार में जा रही, हाईस्कूल की छात्रा तूबा 17 वर्ष को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही छात्रा की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में छात्रा के मौसा-मौसी गंभीर रुप से जख्मी हो गए हैं।
पूराकलंदर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, क्षेत्र अरूवावां गांव निवासी अकमल की (पुत्री) तूबा 17 वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर से मौसा-मौसी के साथ बाइक पर सवार होकर नाना के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रौनाही के समाहे गांव जा रही थी। इस दौरान गौहनियां गांव के पास सड़क किनारे पड़ी गिट्टी से अनियंत्रित होकर बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गई। दुर्घटना में तूबा की मौत हो गई। पुलिस ने घायल मौसा- मौसी को सीएचसी मसौधा भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है जबकि चालक फरार हो गया। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More