नहीं दी एक लाख की रंगदारी, तो दबंगों ने दुकान और घर में मचाया उत्पात।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के नारा गांव में दीपावली की रात गुरुवार को दबंगों ने एक लाख की रंगदारी न देने पर तेजभान सिंह जनरल स्टोर और घर पर जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे में धुत दबंगों ने लाठी डंडों से लैस होकर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। मामले में केस दर्ज किए जाने के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।
पीड़ित उमेश सिंह ने पुलिस में तहरीर दी और कहा की शिवम सिंह और उसके सहयोगी विपिन सिंह, विष्णु सिंह पिछले कई दिनों से उससे एक लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। रंगदारी नहीं मिलने पर लाठी-डंडे और हथियारों के साथ तेजभान सिंह के घर पर धावा बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि शिवम सिंह खुद को कुख्यात शूटर बताता है और जान से मारने की धमकी देता है। पीड़ित ने कहा कि अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की और भविष्य में उसे या उसके परिवार को कुछ भी होता है, तो इसके लिए पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।
थानाध्यक्ष महाराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि विपिन सिंह और विष्णु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वहीं शिवम सिंह फरार है। गिरफ्तार दोनों लोग नारा गांव थाना महाराजगंज निवासी है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More