नव वर्ष 2023 के आगमन पर 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे अयोध्या
नववर्ष पर भी अयोध्या में पिछले वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन पूजन किया है। इस दौरान प्रशासनिक बंदिशें सख्त रही। दूर दराज से आने वाले यात्रियों को हाइवे के पास ही अपने वाहनों को खड़ा कर पैदल ही सरयू घाट और मठ मंदिरों तक पहुंच सके।
एसपी सुरक्षा मधुबन सिंह ने बताया कि सुबह 4 बजे से 11 बजे तक 2 लाख लोगों ने दर्शन कर लिया था। उसके बाद भी यह आंकड़ा बढ़ रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 बजे तक 6 लाख और शाम 9 बजे तक 10 लाख से अधिक लोगो के पहुंचने का अनुमान बताया जा रहा है।
नव वर्ष के पहले दिन सुबह कड़ाके की ठंड के बावजूद 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम अयोध्या के हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि और कनक भवन का दर्शन पूजन किया हैं। तो वही अयोध्या पहुंचे लाखों श्रद्धालु ने राम मंदिर निर्माण को भी देखना अपना सौभाग्य मान रहे हैं।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More