नवागत मंडलायुक्त ने ग्रहण किया कार्यभार जिलाधिकारी,अपर आयुक्त प्रशासन,व मुख्य विकास अधिकारी रहे मौजूद।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के नवागत मंडलायुक्त राजेश कुमार ने आज आयुक्त कार्यालय में मंडलायुक्त के पद का कार्यभार विधिवत रूप से ग्रहण किया। इस दौरान जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे,अपर आयुक्त प्रशासन अजय कान्त सैनी,मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह मौजूद रहे।
राजेश कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2008 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और पूर्व में सचिव गृह उ०प्र० शासन के पद पर कार्यरत थे। मंडलायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों,संभागीय अधिकारियों व कार्मिकों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की। इस बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकताओं विशेषकर स्वास्थ्य,शिक्षा,आधारभूत संरचना,स्वच्छता,महिला सशक्तिकरण एवं रोजगारोन्मुखी योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
मंडलायुक्त राजेश कुमार का आज प्रातः जनपद में आगमन हुआ, जहां उन्होंने सर्वप्रथम हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया तत्पश्चात कनक भवन पहुंच कर दर्शन पूजन किया और फिर श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पहुंच कर प्रभु श्रीरामलला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन करने के बाद सर्किट हाउस अयोध्या पहुंचे जहां उन्हे गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर,उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण अश्विनी कुमार पांडे,नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार,मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने उनका बुके भेंट कर स्वागत किया।