नर्सिंग की छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म, अयोध्या का रहने वाला आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार।
लखनऊ।
लखनऊ कैब चालक ने नर्सिंग छात्रा को कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। आरोपी कोर्ट मैरिज का दबाव बना रहा था। मामले की जानकारी पर पीड़िता की बड़ी बहन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। चिनहट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
लखनऊ चिनहट निवासी महिला के मुताबिक उनकी 24 वर्षीय बहन नर्सिंग तृतीय वर्ष की छात्रा है। उनका रिश्तेदार अयोध्या निवासी अमन कुमार वर्मा लखनऊ में कैब चलाता है। कुछ दिन पहले वह उनकी बहन को घुमाने ले गया था। इसके बाद बहाने से अपने घर ले गया, वहां बहन को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर हत्या करने की धमकी देते हुए उसे घर भेज दिया।
इसके बाद आरोपी ब्लैकमेल कर उनकी बहन का शोषण करने लगा और कोर्ट मैरिज का दबाव बनाया। आरोपी पहले से विवाहित है। उसके तीन बच्चे भी हैं। पीड़ित छात्रा ने अपनी बड़ी बहन को आपबीती सुनाई।
एसओ चिनहट भरत पाठक के मुताबिक आरोपी अमन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More