अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि में भगवान रामलला के दर्शन हेतु बिड़ला धर्मशाला के सामने से नया मार्ग खुल गया है। जिससे अब श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए 250 मीटर की दूरी कम तय करनी पड़ेगी। रविवार को इस मार्ग की शुरुवात हुई। मार्ग की शुरुवात के समय दर्शन हेतु भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई थी। जय श्रीराम के जयघोष से पूरा परिवेश गुंजायमान हो रहा था।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा, महंत दिनेन्द्र दास, राजा अयोध्या विमलेन्द्र मोहन मिश्र, जिलाधिकारी की उपस्थिति में नये मार्ग की शुरुवात हुई। इस दौरान रामलला के दर्शन हेतु जा रहे भक्तों पर पुष्पवर्षा भी की गई। विकलांगो के दर्शन हेतु ट्रस्ट द्वारा व्हील चेयर की व्यवस्था की गई है। शुरुवात के समय भी बड़ी संख्या में व्हील चेयर से श्रद्धालु दर्शन के लिए जाते दिखाई दिये। भीषण गर्मी में भी श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई दे रहा था।
इंजिनियर जगदीश आफ्ले ने बताया कि नये मार्ग में 250 मीटर की दूरी कम हो गयी है। जब नये मंदिर का निर्माण हो जायेगा तो यह दूरी 500 मीटर कम हो जायेगी। श्रद्धालुओं के लिए अभी 500 लाकर भी व्यवस्था की गई है। जब नये मंदिर में दर्शन प्रारम्भ होगा तो 15 हजार लाकर की व्यवस्था की जायेगी।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More