#image_title
धार्मिक स्थल सीताकुंड पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का हुआ भव्य आयोजन, आयोजक मंडल द्वारा प्रबुद्ध लोगों को किया गया सम्मानित।
बीकापुर अयोध्या।
विकासखंड क्षेत्र के रामायण कालीन पौराणिक धार्मिक स्थल सीताकुंड तोरो माफी में शनिवार को भगवान परशुराम का जन्मोउत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके और पुष्प अर्पित करके की गई। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद से पूरा धार्मिक स्थल क्षेत्र गूंजता रहा। भगवान परशुराम की आरती के साथ परशुराम चालीसा एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ रहा। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं परशुराम कल्याण परिषद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था। कार्यक्रम में क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय कवि जमुना प्रसाद उपाध्याय, ब्राह्मण समाज के प्रबुद्ध जनों पत्रकारों को रोली का टीका लगाकर और भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। पौराणिक स्थल सीताकुंड पर आयोजित हुए भगवान परशुराम के जन्मोउत्सव में विप्र समाज के तमाम लोगों ने सहभागिता किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के ब्लॉक अध्यक्ष पंडित मानस तिवारी, परशुराम कल्याण परिषद के अध्यक्ष पंडित भोला शंकर शुक्ला, धार्मिक स्थल के सरवराहकार सुरेश चंद्र पांडेय एवं आयोजक मंडल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में तमाम मनीषी विद्वान और विप्र समाज के लोग मौजूद रहे।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More