images 5 5 - धर्मपथ पर क्रेन द्वारा महिला को कुचलने के आरोपी क्रेन चालक पर केस दर्ज।

धर्मपथ पर क्रेन द्वारा महिला को कुचलने के आरोपी क्रेन चालक पर केस दर्ज।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
धर्मपथ पर क्रेन द्वारा महिला को कुचलने के आरोपी क्रेन चालक पर केस दर्ज।

images 5 5 - धर्मपथ पर क्रेन द्वारा महिला को कुचलने के आरोपी क्रेन चालक पर केस दर्ज।

अयोध्या।

अयोध्या धर्मपथ पर निर्माण कार्य में लगी क्रेन ने सोमवार की सुबह सरयू स्नान कर घर लौट रही अधेड़ महिला को कुचल दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

 कांशीराम कॉलोनी निवासी पप्पू निषाद ने बताया कि उनकी मां तारा देवी (51) रोजाना सरयू स्नान के लिए जाती थीं। उस दिन भी स्नान कर पैदल घर लौट रही थीं। इस दौरान धर्मपथ पर तेज रफ्तार क्रेन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया, जहां रात को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

अयोध्या कोतवाल मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बेटे पप्पू निषाद की तहरीर पर आरोपी चालक बस्ती जिले के बेनीपुर पैकोलिया निवासी श्याम अवतार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। चालक को हिरासत में व क्रेन को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *