
धन उगाही के आरोप में फायरमैन निलंबित।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के भक्तिपथ पर स्थित दुकानों में अग्निशमन उपकरण लगाने के नाम पर फायरमैन पर 3600 रुपये मांगने का आरोप लगने पर उसे निलंबित कर दिया गया है। दुकानदारों का आरोप लगाते हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
सोमवार की शाम लगभग आठ बजे भक्तिपथ पर स्थित दुकानदारों ने आरजेबी स्थित फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन सुनील दत्त पांडेय पर अग्निशमन उपकरण लगाने के नाम पर 3600 रुपये वसूलने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। देखते ही देखते आसपास के दुकानदार भी आ गए और सभी ने फायरमैन पर आरोप लगाकर खूब खरी-खोटी सुनाई। इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले को संज्ञान लेकर अग्निशमन विभाग ने आरोपी फायरमैन को आननफानन निलंबित कर दिया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि फायरमैन सुनील दत्त पांडेय पर जबरदस्ती अग्निशमन उपकरण लगाने का आरोप लगा है। प्रथम दृष्टया फायरमैन को निलंबित कर दिया गया है। मामले में विभागीय जांच बैठाई गई है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More