शादियों का सीजन इस समय बहुत जोरों से चल रहा है अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार रात को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से मना कर दिया गया। जिसके चलते बारात बैरंग लौट गई। केवलापुर तकमीनगंज के ग्राम प्रधान राम शंकर यादव ने बताया राम सुमेर निषाद उर्फ़ मतोले निषाद की लड़की की शादी सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव निवासी मनोज कुमार के लड़के से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने सेवा सत्कार किया।
इस दौरान द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के कारण लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि बीमारी पहले से थी जिसे वर पक्ष के लोगों ने छिपाया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों के द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नही बनी। जिससे बारात रात में ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। जानकरी की जा रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More