images 6 2 - द्वार पूजा के समय दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार, लौटा दी बारात

द्वार पूजा के समय दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार, लौटा दी बारात

तारुन-अयोध्या

द्वार पूजा के समय दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार।

images 3 4 - द्वार पूजा के समय दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार, लौटा दी बारात

अयोध्या।

शादियों का सीजन इस समय बहुत जोरों से चल रहा है अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के केवलापुर तकमीनगंज में सोमवार रात को शादी समारोह में द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के बाद वधू पक्ष के लोगों द्वारा शादी से मना कर दिया गया। जिसके चलते बारात बैरंग लौट गई। केवलापुर तकमीनगंज के ग्राम प्रधान राम शंकर यादव ने बताया राम सुमेर निषाद उर्फ़ मतोले निषाद की लड़की की शादी सुल्तानपुर जनपद के कटघरा गांव निवासी मनोज कुमार के लड़के से तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने सेवा सत्कार किया।

images 6 2 - द्वार पूजा के समय दूल्हा हुआ बेहोश, दुल्हन पक्ष ने किया शादी से इन्कार, लौटा दी बारात

 इस दौरान द्वारपूजा के समय दूल्हे के बेहोश होने के कारण लड़की पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि बीमारी पहले से थी जिसे वर पक्ष के लोगों ने छिपाया। दोनों पक्ष के बड़े बुजुर्गों के द्वारा काफी मान मनौव्वल के बाद भी बात नही बनी। जिससे बारात रात में ही वापस लौट गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार यादव ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। जानकरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *