दो पतियों ने अपनी-अपनी पत्नी को चाकू मारा, दोनों गंभीर रूप से घायल।
अयोध्या।
अयोध्या कोतवाली नगर अंतर्गत देवकाली और लवकुश नगर में सोमवार देर शाम अलग-अलग घटनाओं में दो पतियों ने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी-अपनी पत्नी को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायल महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां एक की हालत नाजुक बताई गई है, उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने लवकुश नगर की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरे की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
पहली घटना कोतवाली नगर के लवकुश नगर में सोमवार देर शाम हुई जब यहां के निवासी बशीर ने पत्नी तौकीर जहां पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी बशीर को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं देवकाली क्षेत्र में अंगद नामक व्यक्ति ने घरेलू विवाद में पत्नी वंदना को चाकू मारकर घायल कर दिया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ सिटी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। लवकुश नगर की घटना के आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है जबकि दूसरी घटना के आरोपी की तलाश की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More