
देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़, निजी अतिथि गृह के मालिक समेत तीन गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले की पुलिस ने शहर में देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ कर एक निजी अतिथि गृह के मालिक गणेश अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि छापेमारी के दौरान 11 लड़कियों को भी पकड़ा गया। अयोध्या के पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि को पुलिस टीम अतिथि गृह पहुंची, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि कमरों में मौजूद लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और सभी को थाने लाया गया।
क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि गणेश अग्रवाल ने इन लड़कियों को बिहार और गोरखपुर से लाया था। उन्होंने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रवाल और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More