अयोध्या उत्तर प्रदेश

देवी गीतों से गूंज उठा तुलसी उद्यान, झूमे श्रद्धालु।

देवी गीतों से गूंज उठा तुलसी उद्यान, झूमे श्रद्धालु।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में संस्कृति विभाग द्वारा तुलसी मंच पर आयोजित रामोत्सव में उप्र लोक एवम जनजाति संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कार्यक्रम जारी है।
सबसे पहले प्रयागराज से आए बरमदीन यादव और साथियों के दल ने पारंपरिक बिरहा में राम वनवास का प्रसंग सुनाया। राजा दशरथ की राजधानी, कैकेई ने प्रतिज्ञा है ठानी , गाकर कलाकारो ने सभी को मोह लिया।
अगली प्रस्तुति में प्रतापगढ़ से आई लोक गायिका डाॅ. नीलम शर्मा ने नवरात्रि के आगमन पूर्व देवी गीत सुनाकर आराधना की, मईया कईली रतन श्रृंगार, वही निमिया तले तो वातावरण में आध्यात्मिकता पसर गई। प्रभु राम की स्तुति त्रिभुवन बिधित,अवध जेकर गउवा की।राम जन्म पर बधाइयां प्रस्तुत किया। कलाकारों ने जगदंबा दयाल भई देवी गीत गाकर नवरात्रि की शुभकामनाएं सभी को दी।
गोंडा से आई शेफाली पाण्डे के दल ने इसके बाद सिया मांगे अयोध्या का राज गाकर सरयू मां की आराधना की। पारंपरिक सोहर खनन खनन बाजे कंगनवा, राजा दशरथ जी के अंगनवा गाकर सभी को जन्मोत्सव के उल्लास के रंग दिया। शबरी की भक्ति को दर्शको से जोडते हुए गाया प्रेमवा के बसे भगवान हो, शबरी के घर आए गाकर सभी को भावुक कर दिया। संचालन आकाशवाणी के देश दीपक मिश्र ने किया। कलाकारों का सम्मान समन्वयक अतुल कुमार सिंह ने स्मृति चिह्न प्रदान करके किया।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216