अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी के चंद्रहरि मंदिर राम की पैड़ी अयोध्या के महंत कृष्णकांताचार्य को कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले में दोषी पाते हुए 10 साल कैद की सजा सुनाई। 50 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड की धनराशि में से 25 हजार रुपये पीड़िता को बतौर प्रतिकर देने का आदेश हुआ है। यह आदेश फास्ट ट्रैक न्यायालय प्रथम यशपाल की अदालत से शनिवार को सुनाया।
सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ज्ञानेश चंद्र पांडे ने बताया कि घटना 24 दिसंबर 2018 की है। पीड़िता मुगलसराय चंदौली की रहने वाली है। वहां से वह अयोध्या दर्शन के लिए आई थी। चंद्रहरि मंदिर में कमरा लेकर रुकी थी। मंदिर के महंत ने पीड़िता से अपने पैरों में तेल लगाने के लिए कहा। इसके बाद उसे अपने कमरे में ले गए। 26 से 29 दिसंबर तक मंदिर के महंत कृष्ण कांताचार्य ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसे बंधक बनाकर रखा। पीड़िता की सूचन पर पुलिस मंदिर पहुंची और जीने का ताला तोड़कर बाहर निकाला। पीड़िता की तहरीर पर महंत के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More