hhhh - दुर्गा पूजा महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार होगा नया प्लान।

दुर्गा पूजा महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार होगा नया प्लान।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दुर्गा पूजा महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार होगा नया प्लान।

hhhh - दुर्गा पूजा महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए तैयार होगा नया प्लान।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी मे दुर्गा पूजा महोत्सव की धूम जुड़वा शहरों में बढ़ती जा रही है। महोत्सव के अंतिम तीन दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा पंडालों में उमड़ते हैं। इस अवसर पर सबसे बड़ी चुनौती यातायात प्रबंधन की होती है।
अयोध्या कैंट क्षेत्र में श्रद्धालुओं का सर्वाधिक दबाव नाका, रिकाबगंज, रीडगंज, सुभाषनगर से चौक की ओर होता है। ऐसे में शाम के बाद भीड़ थमने तक ई-रिक्शा एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करना प्रस्तावित किया गया है।
अयोध्याधाम क्षेत्र में भी महोत्सव के दौरान यातायात व्यवस्था में परिवर्तन देखने को मिलेगा। भारी वाहनों का प्रवेश रामपथ पर रोका जाएगा। यहां तक कि अयोध्याधाम में ई-बसों का आवागमन सआदतगंज से टेढ़ीबाजार के बीच सीमित किए जाने की तैयारी है। महोत्सव की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। प्रत्येक पंडाल पर निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने का आह्वान पूजा समितियों से पहले ही किया जा चुका है। प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर स्थापित पंडालों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को भी लगाया जाएगा।
शहर में छह स्थानों पर देवी प्रतिमाओं का निर्माण चल रहा है। इन स्थानों पर भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, जो प्रत्येक मूर्ति का विवरण पंजिका में दर्ज कर रहे हैं।
सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सामान्य वस्त्रों में भी पुलिस कर्मियों को शहर में तैनात किया गया है। प्रत्येक पंडाल पर कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त नियमित पैदल गश्त भी की जा रही है। विसर्जन शोभायात्रा को लेकर भी सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। शोभायात्रा मार्ग से जुड़ी गलियों को भी बैरीकेडिंग से बंद किया जाएगा। ताकि वाहन एवं पशु मार्ग पर न आ सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *