दुराचार की पीडिता ने पुलिस महानिरीक्षक से आरोपितो की जल्द गिरफ्तारी तथा जान माल की रक्षा की लगाई गुहार|
सोहावल_अयोध्या|
रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दुराचार की पीडिता ने पुलिस महानिरीक्षक से इसी थाना क्षेत्र दुराचार के आरोपी गौरा बभनान, सुलतान,जगुआ पुर, निवासी अमर पांडेय तथा कुडौली निवासी गुरू मौर्या पर 376डी 506 जैसे संगीन मुकदमा दर्ज होने के बावजूद राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस द्वारा एक पखवाडा बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किये जाने की शिकायत की।
पीडिता के अनुसार 27 नवंबर 22 को उक्त आरोपितो ने गन्ने के खेत मे जबरिया घसीटकर दुराचार करने की तहरीर दी।लेकिन राजनैतिक दबाव के कारण पुलिस मुकदमा दर्ज करने मे आनाकानी करती रही।
मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक से करने के बाद बमुश्किल हरकत मे आई पुलिस ने धारा 376डी 506 मे मुकदमा दर्ज किया।एक पखवाडा बीत जाने के बाद भी उक्त आरोपितो की गिरफ्तारी नही किये जाने से गांव मे खुले आम घूम घूमकर मुकदमा वापस नही लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
इस बाबत मे थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।पीडिता का 164 मे बयान तथा मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपितो की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी जा रही है।