बीकापुर - अयोध्या

दुकान से घर जाते समय शराब के सेल्समैन पर हमले का आरोप, केस दर्ज

दुकान से घर जाते समय शराब के सेल्समैन पर हमले का आरोप, केस दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र मे एक शराब ठेका के सेल्समैन को स्कॉर्पियो और कार सवार आरोपियों ने हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घटना सोमवार की रात करीब 10:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के बीकापुर इनायत नगर मार्ग पर उमरपुर के पास घटित हुई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के बहिउद्दीनपुर निवासी राजू यादव 28 वर्ष उमरपुर बाजार में संचालित अंग्रेजी शराब के ठेके पर सेल्समेन का कार्य करते है। सोमवार की रात करीब 10:30 बजे दुकान बंद करके बाइक से अपने घर जा रहे थे जैसे ही कल्याणपुर चकडुहिया मोड़ के पास पहुंचे अचानक एक स्कॉर्पियो वाहन तथा एक कार आकर रुकी।
आरोप है कि स्कॉर्पियो और कार सवार करीब आधा दर्जन युवक डंडा और हॉकी लेकर नीचे उतरे तथा राजू यादव पर हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ पीयूष, इस्पेक्टर लालचंद सरोज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तथा गंभीर रूप से घायल राजू यादव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया

एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी भी रात में घटनास्थल और बीकापुर कोतवाली पहुंचे तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिशा निर्देश दिया। गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम भी लगाई गई। कोतवाली पुलिस द्वारा घटना का कारण एक आरोपी युवक से पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर 6 आरोपियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने, बलवा,सहित और धारा मे रिपोर्ट दर्ज करके कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216