दीपोत्सव से पहले राममय हुई अयोध्या, हाईवे से लेकर सरयू घाट तक दिखेगी दीपोत्सव की भव्यता

दीपोत्सव से पहले राममय हुई अयोध्या, हाईवे से लेकर सरयू घाट तक दिखेगी दीपोत्सव की भव्यता

Emr38dNW8AIhK t - दीपोत्सव से पहले राममय हुई अयोध्या, हाईवे से लेकर सरयू घाट तक दिखेगी दीपोत्सव की भव्यता

अयोध्या|
दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो चली हैं। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप देने व ऐतिहासिक बनाने को लेकर शासन-प्रशासन जुटा हुआ है।
इस बार दीपोत्सव में 14.50 लाख दीपक जलाकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। दीपोत्सव को लेकर अयोध्या को सजाने का काम भी शुरू हो चुका है। हाईवे से लेकर सरयू घाटों तक इस बार दीपोत्सव की भव्यता देखते ही बनेगी।
हाईवे पर भगवान राम सहित रामायण के अन्य पात्रों की मूर्तियां सज रही हैं। सरयू घाटों को भी चमकाने व सजाने का काम जोरों पर चल रहा है। लता मंगेशकर चौराहे की भी भव्यता आकर्षण बढ़ाएगी।
भगवान श्रीराम के लंका विजय के बाद अयोध्या वापस आने की खुशी में अयोध्या में सदियों से दीपोत्सव मनाया जाता रहा है। योगी सरकार ने 2017 से इस उत्सव को ग्लोबल बनाने का काम किया।
दीपोत्सव अयोध्या का प्रांतीय मेला घोषित किया जा चुका है। अब तक पांच बार दीपोत्सव का आयोजन हो चुका है। हर बार दीपोत्सव में अयोध्या के नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। छठे दीपोत्सव में भी अयोध्या विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुट गई है।
दीपोत्सव का मुख्य पर्व 23 अक्तूबर को मनाया जाएगा लेकिन पर्व को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। हाईवे से लेकर अयोध्या के घाटों को सजाने का काम चल रहा है।
हाईवे पर जहां भगवान श्रीराम सहित रामायण के अन्य पात्रों की 12 मूर्तियां सजाई जा रही हैं। वहीं अयोध्या के प्रमुख प्रवेश मार्ग नयाघाट बंधा तिराहे पर लता मंगेशकर चौराहे को भी आकार देने का काम जोरों पर चल रहा है।
दीपोत्सव से पहले ही यह चौराहा अयोध्या की भव्यता बढ़ाएगा। चौराहे पर लता मंगेशकर की आवाज में भजनों की प्रस्तुति पूरे माहौल को भक्तिमय बनानी नजर आएगी।
यही नहीं दीपोत्सव में कई योजनाओं का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। इस बार रामराज्याभिषेक समारोह में विदेशी मेहमान भी दीपोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते नजर आएंगे।
मुख्य पर्व पर न सिर्फ राम की पैड़ी बल्कि संपूर्ण अयोध्या को दीपों से आलोकित करने की तैयारी है। दीपोत्सव से पहले सरयू घाटों की भी सुंदरता भक्तों को लुभाएगी। 39 करोड़ से सरयू घाटों को सजाया जा रहा है।
गुप्तारघाट से नयाघाट तक छह मीटर चौड़ी सड़क तैयार की जा रही है। गुप्तारघाट की सीढ़ियों पर श्रीरामचरित मानस के प्रसंग उकेरे जाएंगे। विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता अनिल सिंह ने बताया कि अब गुप्तारघाट से अयोध्या तक भक्त पर्यटन का लुत्फ उठा सकेंगे। पूरे आठ किलोमीटर के घाट को भव्यता प्रदान की जा रही है। दीपोत्सव तक यह काम पूरा हो जाएगा।
ये होंगे दीपोत्सव के आकर्षण
– अयोध्या में 18 लाख दीप जलेंगे
– 551 बत्ती की सरयू आरती
– वॉटर शो, लेजर शो
– ड्रोन शो से रामकथा की प्रस्तुति
– सात देशों की रामलीला
– राम राज्याभिषेक समारोह
– राम राज्याभिषेक शोभायात्रा
– 700 लोक कलाकारों की प्रस्तुति
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216