%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%95 - दीपोत्सव से पहले पूरा होगा परिक्रमा मार्ग, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश।

दीपोत्सव से पहले पूरा होगा परिक्रमा मार्ग, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपोत्सव से पहले पूरा होगा परिक्रमा मार्ग, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश।

ल्ल्ल्क - दीपोत्सव से पहले पूरा होगा परिक्रमा मार्ग, मंडलायुक्त ने दिए निर्देश।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के मंडलायुक्त राजेश कुमार ने विगत देर शाम को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के साथ निर्माणाधीन चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में भूमि/भवन अधिग्रहण से सम्बन्धित बाधाओं के निस्तारण एवं मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा हेतु स्थलीय निरीक्षण किया गया। उक्त निरीक्षण में नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (एफ/आर) महेंद्र कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर) योगानंद पांडे, उप जिलाधिकारी (सदर) राम प्रसाद त्रिपाठी सहित कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता, निर्माण खण्ड-3, लो०नि०वि०, अयोध्या तथा अन्य अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहें।
अधिशासी अभियन्ता, नि० ख०-3 द्वारा मार्ग के संरेखण में भूमि/भवन से सम्बन्धित विभिन्न बाधाओं के बारे में बताया। अधिशासी अभियन्ता, नि० ख०-3, लो०नि०वि०, अयोध्या व उपजिलाधिकारी (सदर) को निर्देशित किया गया कि मार्ग के संरेखण में आ रहे भवन, बाउन्ड्रीवाल इत्यादि हेतु जहाँ-जहाँ बैनामें हो चुके है एवं ध्वस्तीकरण शेष है, उन्हें लोनिवि एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा एनाउन्समेन्ट कराते नियमानुसार उक्त भवनों व बाउन्ड्रीवाल इत्यादि का ध्वस्तीकरण का कार्य कराना सुनिश्चित करें। परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य में मैन पावर बढ़ाने एवं पर्याप्त मशीनरी आदि की व्यवस्था करते हुए निर्माण की गति को बढ़ाने एवं मार्ग पर डिवाइडर निर्माण के कार्य को अविलम्ब प्रारम्भ करने हेतु निर्देशित किया गया। जल निगम को जनौरा अण्डरपास से उदया तिराहा तक मार्ग के भाग में सीवर लाइन एवं वाटर सप्लाई लाइन के शेष कार्यों को अविलम्ब पूर्ण कराते हुए मार्ग को लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। लोक निर्माण विभाग, जल निगम एवं अन्य सम्बन्धित विभागो को आपस में समन्वय / संवाद स्थापित करते हुए परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को मानक एवं विशिष्टयों के अनुरूप गुणवत्तापरक पूर्ण कराने हेतु निर्देशित किया गया ।
परिक्रमा मार्ग के निर्माण कार्य को आगामी माह अक्टूबर 2025 में जनपद अयोध्या का प्रान्तीयकृत दीपोत्सव, चौदह कोसी व पंचकोसी परिक्रमा मेले के आयोजन से पूर्व पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *