download 3 - दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, 10 से 20 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, 10 से 20 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, 10 से 20 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

download 3 - दीपावली पर चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें, 10 से 20 नवंबर तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

अयोध्या।

अयोध्या में परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए दीपावली पर्व पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से सभी डिपो को बसों के संचालन के निर्देश दिए गए है। दीपावली पर्व पर यात्रियों को उनके शहर और गांव तक सुगमता से पहुंचाने के लिए रोडवेज की सभी बसें ऑन रोड रखने का निर्णय लिया गया है।

अयोध्या, अकबरपुर, अमेठी व सुल्तानपुर डिपो की बसों को दिल्ली, कानपुर व लखनऊ के लिए अतिरिक्त बसें संचालित करने की योजना है। रोडवेज की बसों का संचालन 10 नवंबर रात्रि 12 बजे से 20 नवंबर रात्रि 12 बजे तक होगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि शासन शासन का आदेश है कि पर्व पर आवागमन में यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो, जिसे देखते हुए अस्तित्व बेसन का संचालन शुरू किया जा रहा है। आरएम ने दीपावली पर्व पर बस संचालन के मुख्यालय के आदेश के अनुपालन के लिए सभी एआरएम को अवगत कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *