
देश की राजधानी दिल्ली से गोरखपुर जा रहे एक रोडवेज यात्री कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र स्थित करू कुइयां टोला लीलापट्टी निवासी 40 वर्षीय विनोद निषाद पुत्र शिवपूजन की रास्ते में मौत हो गई। लखनऊ में मामले की जानकारी के बाद परिचालक ने 108 एंबुलेंस को फोन किया लेकिन एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, तो यहाँ लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। परीक्षण के बाद डाक्टर ने यात्री को मृत घोषित कर दिया।
विनोद अपने घर वापस आने के लिए दिल्ली में दिल्ली में गाजियाबाद के लोनी डिपो की रोडवेज बस पर सवार हुआ और गोरखपुर का टिकट लिया था। रोडवेज बस के परिचालक परिचालक वैभव द्विवेदी ने बताया कि यात्री को शाहजहांपुर में नींद आ गई और वह सीट पर सो गया।बस लखनऊ पहुंची और सवारी चढ़ने लगी तो सीट खाली कराने के लिए उसको जगाने की कोशिश हुई। यात्री को आवाज दी गई और झिंझोड़ा गया लेकिन उधर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई।
लाइन चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि मृत रोडवेज यात्री के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। मृतक के पास से एक बैग, मल्टीमीडिया फोन और 600 रूपये मिले हैं। अग्रिम कार्रवाई के लिए परिजनों के पहुँचने का इन्तजार है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More