भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस द्वारा आवागमन सुविधा शुरू की गई है,मंगलवार को अयोध्या से दिल्ली के लिए पहली बस दो बजे रवाना हुई, ठीक इसी समय दो बजे दोपहर दिल्ली से भी अयोध्या के लिए एक बस रवाना हुई है। सीएम योगी ने राम भक्तों के लिए अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या के लिए 2 बसें उपलब्ध कराई है, अयोध्या से मथुरा के लिए भी दो बसें चलाई जा रही हैं, दरअसल, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, अयोध्या से जुड़ने वाले सभी मार्गों पर राम भक्तों के आवागमन के लिए बसें चलाई जा रही हैं।
परिवहन निगम के एआरएम आदित्य प्रकाश शुक्ला ने जानकारी दी कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है,ऐसे में राम भक्तों को अयोध्या पहुंचाने के लिए व वापस लौटने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या 2 बसों की सौगात दी है। दोनों बसें अपने-अपने स्थान से अपराहन दो बजे रवाना होंगी, अयोध्या से दिल्ली और दिल्ली से अयोध्या दो बजे दोनों बसें अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगी, इसी तरह अयोध्या से मथुरा के लिए भी दो बसें चलाई जा रही हैं, बसों के आवागमन राम भक्तों को आने-जाने में सहायता मिलेगी, भगवान श्री राम मंदिर का भूतल बनकर तैयार हो चुका है, 2024 में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है.,ऐसे में लगातार भक्तों का आना-जाना जारी रहेगा।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More