सुल्तानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। रविवार की सुबह भी एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली किसने और क्यों मारी इसकी जानकारी नहीं हो पा रही है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।गोसाईगंज थाना क्षेत्र सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम (27) पुत्र मो. हसनैन रविवार की सुबह बरूई गांव आया हुआ था। वापस जाते समय करीब दस बजे के आसपास अज्ञात लोगों ने उसे गोली मारकर भाग निकले।
सूचना पर गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरबी सुमन ने सफदर को मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर भेजा। जबकि सफदर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एडिशनल एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सोमेन वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मिली जानकारी के अनुसार सफदर की गोसाईगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान थी। सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि युवक को किसने और किसलिए गोली मारी अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है जांच पड़ताल चल रही है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More