दारोगा की परीक्षा में पास कराने के नाम पर रूपये लेने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या पुलिस उपनिरीक्षक की परीक्षा में पास कराने के नाम पर युवक से धोखाधडी कर 15 लाख रूपये लेने वाले एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में थाना पूराकलंदर में पांच व्यक्तियों के खिलाफ 25 फरवरी 2023 को मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना पूराकंलदर के धर्मदासपुर निवासी आशीष शर्मा ने पांच लोगों पर उपनिरीक्षक की परीक्षा पास कराने के नाम पर 15 लाख रूपये लेने का आरोप लगाया था। आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज बना कर परीक्षा में पास कराने के लिए रूपये लिए गए थे। मामले में धारा 419, 420, 467, 468, 471, 406, 504, 506 व धारा 66 सी व 66 डी आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज था।
मामले में वांछित अभियुक्त कृष्ण कुमार पाण्डेय पुत्र संगम पाण्डेय निवासी भदेसर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या ग्राम भदेसर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More