%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%95%E0%A4%95 - दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपए मांगे,गर्भवती पत्नी को घर से निकाला।

दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपए मांगे,गर्भवती पत्नी को घर से निकाला।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपए मांगे,गर्भवती पत्नी को घर से निकाला।

क्क्क्कक्क्क्कक - दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपए मांगे,गर्भवती पत्नी को घर से निकाला।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है। पीड़िता साधना कसौधन की शादी 12 फरवरी 2023 को सुल्तानपुर के खोखिपुर गांव निवासी मोनू से हुई थी। साधना के परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले इससे खुश नहीं थे। पति मोनू, जेठ जितेंद्र कुमार, जेठानी सुनीता और सास चंद्रकला उसे परेशान करते थे। वे उसे खाना तक नहीं देते थे। तीसरी बार ससुराल जाने पर दहेज के लिए प्रताड़ना और बढ़ गई। ससुराल वाले बुलेट मोटरसाइकिल और 1 लाख 51 हजार रुपये मांगने लगे।

साधना ने जब बताया कि उसके गरीब माता-पिता यह नहीं दे सकते। इस पर 16 सितंबर 2024 को शाम 4:30 बजे सभी आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा। उस समय साधना 5 महीने की गर्भवती थी। आसपास के लोगों की मदद से उसकी जान बची। आरोपियों ने उसे घर से निकाल दिया। साधना किसी तरह मायके पहुंची और इलाज कराया। 11 फरवरी 2025 को उसने बेटे को जन्म दिया। तब से आरोपियों ने न तो कोई संपर्क किया और न ही हाल-चाल लिया। पीड़िता ने 21 मई 2025 को थाने में शिकायत की। कई बार सूचना देने के बाद भी आरोपी नहीं आए। इसके बाद एसएसपी अयोध्या को शिकायती पत्र दिया गया।
थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *