
अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के चलने से आए फाल्टों से मंगारी विद्युत उपकेंद्र के दस एमवीए ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो गई है। टेस्ट विभाग ने शुक्रवार को ट्रांसफार्मर खराब घोषित कर दिया है। अब नया ट्रांसफार्मर आने के बाद ही गांवों को बिजली मिल पाएगी। मंगारी विद्युत उपकेंद्र पर दस एमबीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इससे फीडरों के माध्यम से करीब सैकड़ों गांव को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार की को रुक-रुककर हुई बारिश और तेज हवा चलने से 11 केवी लाइनों में फाल्ट आया था। इससे उपकेंद्र से गांवों को दी जाने वाली बिजली बंद हो गई थी।
बारिश बंद होने के बाद फाल्टों को ठीक कराया गया। इसके बाद दस एमबीए ट्रांसफार्मर बंद हो गया। शुक्रवार को टेस्ट विभाग ने उपकेंद्र पहुंच कर ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की। जिसमें वह खराब निकल गया। इससे सैकड़ों गांवों में बिजली संकट पैदा हो गया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More