अयोध्या जिले के रुदौली तहसील से बड़ी खबर है एक दलित महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाये जाने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।
प्रार्थनी ने पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या मंडल को शिकायती पत्र देकर मवई थाना क्षेत्र के उसरहा मजरे तेर गांव निवासी रामधीरज यादव पुत्र राम सुमेर पर आरोप लगाया है कि रामधीरज की पत्नी की मृत्यु हो गई थी। तभी रामधीरज ने प्रार्थनी से शादी करने का प्रस्ताव रखा और प्रार्थनी को पति के साथ जाने से मना कर दिया।
तभी से बहला फुसलाकर शादी की बात करके प्रार्थनी के साथ शारीरिक सम्बंध बनाने लगा और जब उससे शादी की बात करती तो कहता की कर लेंगे लेकिन धीरे धीरे इसी तरह लगभग दस बारह साल बीत गए और इसी तरह अनैतिक व शारीरिक सम्बन्ध बनाते रहे।
इसी दौरान मैं बीमार हो गई और दवा इलाज कराने को कहा तो रामधीरज ने दवा इलाज कराने से साफ इंकार कर दिया और रामधीरज ने कहा कि तुम दलित चमार जाति की हो हम यादव हैं हम नीच जाती की महिला से शादी नहीं कर सकते।
प्रार्थनी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या मंडल को शिकायती पत्र देकर शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर दस बारह साल तक अनैतिक सम्बन्ध बनाने वाले रामधीरज यादव पर कार्यवाही की मांग की है।