images 24 - दबंगों पर दलित महिला की पिटाई मामले में केस दर्ज।

दबंगों पर दलित महिला की पिटाई मामले में केस दर्ज।

हैदरगजं - अयोध्या
दबंगों पर दलित महिला की पिटाई मामले में केस दर्ज।

images 24 - दबंगों पर दलित महिला की पिटाई मामले में केस दर्ज।

हैदरगंज_अयोध्या। 

अयोध्या जिले के हैदरगजं थाना क्षेत्र पानी के बहाव को लेकर हुए विवाद में दलित महिला की दबंगों द्वारा हुई पिटाई के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है।

घटना हैदरगंज थाना अंतर्गत परसपुर हथिगो गांव की है। पीड़ित महिला सीमा पत्नी सुनील कुमार का आरोप है कि सप्ताह भर पहले शाम को बरसात के पानी को बहने को लेकर गांव के ही बृजेश तिवारी, रवि तिवारी और मंगल तिवारी ने जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। शोरगुल की आवाज होने पर बीच बचाव करने दौड़े विशाल को भी आरोपियों ने मारा पीटा है।

प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नामजद तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज कर जांच कार्रवाई चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *