दबंगों ने युवक की घसीट-घसीट कर लात घूसा से जमकर किया पिटाई|

दबंगों ने युवक की घसीट-घसीट कर लात घूसा से जमकर किया पिटाई|

बीकापुर_अयोध्या|
कस्बा बीकापुर में मोबाइल की दुकान पर आए युवक की वहां मौजूद दो आरोपियों द्वारा दबंगई दिखाते हुए दुकान से बाहर निकाल कर घसीट घसीट कर लात घूसा से जमकर पिटाई कर दी गई। पीड़ित द्वारा दोनों अज्ञात लोगों के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
कोतवाली अंतर्गत नगर पंचायत क्षेत्र के तेंदुआ माफी निवासी सागर मौर्य द्वारा बताया गया कि शुक्रवार शाम को करीब 5 बजे बीकापुर कस्बे में रेलवे स्टेशन चौराहे के पास संचालित एक मोबाइल शॉप पर आया था। जैसे ही वह दुकान के अंदर गया तभी दो अज्ञात युवक जो दुकान में पहले से मौजूद थे। उसे देखकर गालियां देते हुए बगल खड़े होने के लिए कहने लगे। इसी बात को लेकर आरोपियों द्वारा दबंगई दिखाते हुए उसे दुकान से बाहर घसीट कर लात घूसा से मारना शुरू कर दिया। और मारते घसटते हुए प्रयागराज हाईवे के किनारे दूर तक बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने तक ले गए। जब उसने पुलिस को फोन करने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसकी मोबाइल छीन कर सड़क पर पटक दिया तथा धमकी देते हुए मौके से चले गए।
पीड़ित ने बताया कि पूरी घटना का फुटेज आसपास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के बाद वह काफी डरा सहमा है। कोतवाली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216