दंपत्ति को पीटा, युवक के सिर में लगी गंभीर चोट, केस दर्ज।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन क्षेत्र में एक परिवार पर हमले का मामला सामने आया है। घटना 9 मई की शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम बरेहटा के पवन कुमार, प्रेमा, उनकी बेटी लाडली और एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर आए।
आरोपियों ने गालियां देते हुए उनके बेटे सत्यम गुप्ता और पत्नी शशि लता गुप्ता पर हमला कर दिया। हमले में सत्यम के सिर में गंभीर चोट लग गई। शशि लता के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पीड़ित ने 112 पर सूचना दी और घायल बेटे को सीएचसी तारुन ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
निजी अस्पताल में नवजात की मौत, परिजनों ने किया प्रदर्शन। अयोध्या_उत्तर प्रदेश। अयोध्या जिले के… Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मया बाजार,गोसाईगंज,सीएचसी तारून का किया निरीक्षण। अयोध्या। अयोध्या… Read More
चिरंजीव नर्सिंग इंस्टिट्यूट में मनाया गया अन्तर्राष्ट्रीय उपचर्या दिवस। अयोध्या। अयोध्या जिले के शहर नाका… Read More
पुलिस ने चोरी की गयी एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर एक नफर अभियुक्त को… Read More
जमीन हड़पने का मामला, पति को नशे में बैनामा करवाया, विरोध पर महिला से मारपीट… Read More
शव वाहन से टोल वसूली पर भड़के लोग, स्थानीय लोगों का विरोध। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More