
थार से युवकों को कुचला, एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में एक दर्दनाक घटना में मामूली कहासुनी के बाद दबंग युवक ने अपनी थार गाड़ी से दो लोगों को कुचल दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना कैंट क्षेत्र के बनवीरपुर में हुई, इस घटना में हाईवे से बनवीरपुर जाने वाले मार्ग पर बनवीरपुर निवासी कप्तान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथी प्रिंस सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल उसके सहयोगी चंदन त्रिपाठी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। कैंट पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है, जहां एक मामूली विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष व्याप्त है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More