अयोध्या जिले के कुमारगंज थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर से संचालित तेल कोल्हू से खली निकालते समय 12 वर्षीय किशोर सनी का हाथ साफ्ट में फंस गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस चौकी देवगांव क्षेत्र के सुरती गांव निवासी सोहराब (पुत्र) सिराज अपने दरवाजे के पास ट्रैक्टर संचालित तेल कोल्हू से सरसों की पेराई कर रहा था। इस दौरान खली कोल्हू में फंस गई। जिसे गांव का ही सनी (पुत्र) हीरालाल निकाल रहा था, तभी तेल कोल्हू में उसका बायां हाथ फंस गया। बच्चों के शोर मचाने पर जब तक सोहराब ने ट्रैक्टर बंद किया, तब तक सनी की मौत हो चुकी थी। लोगों ने बताया कि मृतक सनी सोहराब के साथ ही रहता था और तेल की पेराई करने में सहयोग करता था। सनी के पिता हीरालाल की मौत हो चुकी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
चौकी प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह, उपनिरीक्षक कमलेश साहनी सहित पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More