अयोध्या उत्तर प्रदेश

तुलसी उद्यान में जन्मोत्सव की संगीतमई प्रतीक्षा, परंपराओं के स्वर से गुंजित है तुलसी मंच।

तुलसी उद्यान में जन्मोत्सव की संगीतमई प्रतीक्षा, परंपराओं के स्वर से गुंजित है तुलसी मंच।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में तुलसी मंच पर चल रहे रामोत्सव के मंच पर परंपरागत लोकगीतों, लोक नृत्यों के साथ श्रीरामलला की आराधना कलाकार कर रहे है। शनिवार शाम गोंडा की लोकगायिका प्रगति त्रिपाठी ने अपने दल के साथ प्रस्तुति देकर शुभारंभ किया। प्राणप्रतिष्ठा की खुशियों को व्यक्त करते हुए राम भक्तो को लख लख बधाई गाया, तो दर्शक उमंगित हो गए। वहीं रामजन्म की प्रतीक्षा को स्वर दिया कौशल्या के जन्मे ललनवा तो वातावरण राममय हो गया। उनके साथ सह गायिकाओ में दामिनी जोशी, शालिनी गुप्ता, प्रज्ञा त्रिपाठी और रिया सिंह ने साथ दिया।
अगली प्रस्तुति देने के किए कंचन यादव के दल चेतना चैरिटेबल सोसाइटी कानपुर ने गणेश वंदना से आरम्भ किया। लोक भजनों पर लोक नृत्यों के माध्यम से इसके बाद कलाकारो ने राम जी के जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत करके सभी को मुग्ध कर दिया। राम सिया राम, सियाराम जय जय राम की धुन पर कलाकारों के साथ दर्शक भी गाकर साथ देने लगे।
इसके बाद बजाओ ढोल स्वागत में, मेरे घर राम आए है पर परंपरागत परिधानों में कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुत किया। मोहक परिधानों और भाव भंगिमाओं से कलाकारों ने सभी को भक्तिभाव में डूबो दिया। भावनाओं के इसी प्रवाह को बढ़ाते हुए लखनऊ से आईं कलाकार गीतिका साहू के दल ने गणेश वंदना प्रस्तुत किया। इसके बाद श्रीरामलला के दर्शनों के बाद भी तृप्ति की पूर्णता की लालसा में गाया जरा देर ठहरो राम, अभी जी भरकर देखा नही है तो मानो सभी की भावनाओ को स्वर मिल गए हों।
होली के रंग को अभी भी महसूस कराते हुए होली खेले श्रीरामलला से उनकी पहली होली के आह्लाद को प्रकट किया। अंत में जल पर भूमि,भूमि पर पर्वत गाया तो सभी राम रस में डूब गए।
संचालन आकाशवाणी के उद्घोषक देश दीपक मिश्र ने अपने अनूठे अंदाज में किया। उ.प्र.लोक जनजाति एवम संस्कृति संस्थान लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारों का सम्मान स्मृति चिह्न प्रदान कर सुनील दीक्षित और इंजिनियर जय सिंह ने किया।
editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

21 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216