
अयोध्या जिले के नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में तीन माह पूर्व एक युवक पर चाक़ू से हुए हमले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का चालान किया है। बीते 4 मई को विवाद के बाद सिद्धार्थनगर जिले के थाना खेसरहा के गाँव महोई नानकार निवासी अशोक कुमार लोध और उसके बेटे विकास लोध ने चाक़ू से वहीं के रहने वाले युवक राजेश लोध पर हमला किया था।
घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराये जाने के बाद हालत गंभीर होने के चलते दर्शननगर मेडिकल कालेज रेफर किया गया था। पिता राम सागर लोध की शिकायत पर पुलिस ने 5 मई को बाप-बेटे के खिलाफ गाली-गलौच और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना में इसको जानलेवा हमले में तरमीम किये जाने के बाद पुलिस ने एक नामजद आरोपी अशोक कुमार लोध को गिरफ्तार किया है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More