तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक के नेतृत्व में सेना को सम्मान, पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में रविवार को एक विशेष तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रामबली इंटर कॉलेज से सुबह 7 बजे शुरू होकर महादेव घाट तेलियागढ़ तक निकाली गई।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और सेना के समर्थन में नारे लगाए। यह आयोजन भारतीय सेना, नौसेना, वायु सेना और अर्धसैनिक बलों के सम्मान में किया गया। इस दौरान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि भी दी गई।
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने कहा कि यह ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न भी है। उन्होंने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की भूमिका को विशेष रूप से याद किया। श्री सिंह ने कहा कि युद्ध के समय देश के लोग सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होते हैं। यात्रा के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज का हर वर्ग भारत माता और भारतीय सेना के साथ एकजुट है।
प्रसव में ली गई मोटी रकम में मुख्य चिकित्सधिकारी ने दिखाई सख्ती,सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी,सीएमओ।… Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, शनिवार का दिन सफाई दिवस… Read More
अयोध्या मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।… Read More
शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।… Read More
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारी से लौटते वक्त हादसा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में तंग गलियों में चल रहे अस्पताल, सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों की जांच… Read More