
अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र में तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। डूब रहे बालक को बचाने तालाब मे कूदी युवती ही हालत भी गंभीर बताई जा रही है। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सैमसी गांव में गुरुवार को दोपहर तालाब से बड़हल निकालने के दौरान घटना हुई।
मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी शिव मगन सिंह का लगभग 10 वर्षीय पुत्र अक्षय सिंह गांव में स्थित पनुई तालाब के किनारे बड़हल तोड़ रहा था।इसी दौरान बड़हल पेड़ से टूटकर तालाब में गिर गया। अक्षय बड़हल निकालने तालाब में उतर गया।और गहरे पानी में जाने के कारण वह तालाब में डूबने लगा।लड़के को तालाब में डूबता देख तालाब के किनारे खड़ी गांव के ही मंगल की पुत्री सुमन (25) भी तालाब में उतर गई और वह भी पानी में डूबने लगी।
ग्रामीणों ने दोनो को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद तत्काल दोनो को भेलसर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया।जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। जबकि सुमन का उपचार अभी चल रहा है।बाबा बाजार के थाना प्रभारी संतोष सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More