%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%B9%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%98%E0%A5%8D%E0%A4%9C - तारुन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, खंड विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा।

तारुन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, खंड विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

तारुन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, खंड विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा।

ज्ग्फ्हज्घ्ज - तारुन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह, खंड विकास अधिकारी ने फहराया तिरंगा।

अयोध्या।
अयोध्या जिले तारुन ब्लॉक परिसर में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने ब्लॉक परिसर में तिरंगा फहराया। कंपोजिट विद्यालय पारागरीब शाह के छात्रों और शिक्षकों ने राष्ट्रगान गाया। छात्रों ने चौराहे और आसपास के क्षेत्र में प्रभात फेरी निकाली। उन्होंने भारत माता की जय के नारे लगाए। खंड विकास अधिकारी ने महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन भी उन्होंने किया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ अंशुमन गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। कृषि रक्षा इकाई कार्यालय पर भी तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। देश सेवा में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *