images 4 - तमसा नदी में बालक डूबा, मौत।

तमसा नदी में बालक डूबा, मौत।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

तमसा नदी में बालक डूबा, मौत।

images 4 - तमसा नदी में बालक डूबा, मौत।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के तारुन थाना क्षेत्र के रजौरा में तमसा नदी पार करते समय 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम सभा बरेहटा मजरे खलवहिया निवासी सचिन के रूप में हुई है। सचिन दोपहर एक बजे स्कूल से छुट्टी के बाद रजौरा स्थित महादेवन मंदिर के पास अपने दोस्तों से मिलने गया था। वहां उसने देखा कि उसके दोस्त भैंस के सहारे नदी पार कर रहे थे। सचिन भी एक भैंस की मदद से नदी पार करने लगा। नदी की धारा के बीच पहुंचते ही भैंस वहीं बैठ गई और सचिन डूब गया।
ग्राम प्रधान अनिल के अनुसार, ग्रामीणों ने बच्चे को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। करीब दो घंटे की खोज के बाद दोपहर तीन बजे सचिन का शव बरामद हुआ। परिजनों ने तारुन थाने में घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई की, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान की मौजूदगी में पंचनामा करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
थाना अध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *